फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती : अनिद्रा और तनाव ने लोगों की बढ़ाई मुसीबत

Mon, 19 Jun 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- दिन में काम के बाद घर आए लोगों को करना पड़ रहा रतजगा
विज्ञापन




- जिला अस्पताल के नेत्र विभाग में पहुंच रहे मरीज, सिर में हो रहा दर्द

- नींद पूरी न होने पर वाहन चलाने पर दुर्घटना की बनी रहती है आशंका



- कामकाज के दौरान भी लोगों को आ रही झपकी

संवाद न्यूज एजेंसी

पडरौना। उमस भरी गर्मी में शहर से लेकर गांव तक हो रही बिजली कटौती लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। दिन में काम के बाद घर पहुंचे लोगों की रात की नींद पूरी नहीं हो रही है। इसकी वजह से लोग अनिद्रा के शिकार हो रहे हैं। वाहन चलाते समय झपकी आने से दुर्घटना और कामकाज के दौरान असुविधा हो रही है। इससे परेशान लोग जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में भी पहुंंच रहे हैं।



तल्ख मौसम लोगों को बीमार बना रहा है। काम के बाद घर पहुंच रहे लोगों को बिजली नहीं होने से देर रात तक रतजगा करना पड़ रहा है। दिन में दफ्तर पहुंच रहे लोग काम के दौरान झपकी ले रहे हैं। इसकी वजह पूछने पर रात को नींद पूरी नहीं होना बता रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचने वाले कई ऐसे मरीज हैं, जिनके सिर में दर्द रह रहा है। डॉक्टर नेत्र विभाग में मरीजों को दिखाने के लिए सलाह दे रहे हैं। नेत्र विभाग में शनिवार को पहुंचे रामकुमार, दीपक सिंह, त्रिभुवन दुबे, रामपुकार ने बताया कि सुबह काम पर जाने की तेजी रहती है। घर आने पर बिजली के अभाव में नींद पूरी नहीं हो पा रही है। डॉक्टर गर्मी से बचाव की सलाह देते हुए दवा दे रहे हैं। ऐसे मरीजों की संख्या जिला अस्पताल में बढ़ती जा रही है।



...





...

बिजली कटौती लोगों को बीमार बना रही है। घर के अंदर समय काटना मुश्किल हो गया है। गर्मी ने रात की नींद छीन लिया है। शिकायत के बाद भी बिजली कटौती बंद नहीं हो रही है।



पूजा मद्धेशिया
...



बिजली की आंख मिचौली से रात का सोना दूभर हो गया है। आधी रात के बाद किसी तरह बच्चे सो रहे हैं। इन्वर्टर लगा है, लेकिन डिस्चार्ज हो जा रहा है। जनहित में बिजली व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाना चाहिए।

दिव्या लक्ष्मी



...

पूरे दिन दुकान पर काम के बाद रात को घर पहुंचने पर भी बेचैनी रह रही है। भीषण गर्मी की वजह से नींद तक नहीं आ रही है। इसकी वजह से दुकान पर झपकी आती है। कम से कम रात को भी बिजली मिले तो काम चल जाएगा।



सिद्धार्थ वर्मा, दुकानदार

...



रात को नींद पूरी नहीं होने से दिन में कही जा नहीं पा रहा हूं। बाइक चलाने में दिक्कत आ रही हैं। काम प्रभावित हो रहा है। दुकान पर बैठकर ही काम निपटाया जा रहा है। बिजली निगम के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जरूरत है।

अशोक, दुकानदार
..
कोट



धूप से जितना हो सके, उतना बचा जाए। बाइक से चलते समय गमछा, काला चश्मा और हेलमेट का इस्तेमाल करें। आंखों को ठंडे पानी से तीन से चार बार धोएं। शाम को घर जाने पर स्नान करें। तरल पदार्थ का सेवन अधिक करें। कम से कम पांच घंटे जरूर नींद लें। आंखों में दिक्कत होने पर बिना डॉक्टर के सलाह के किसी भी दवा का प्रयोग न करें।-
विज्ञापन




-डॉ. अमरेंद्र सिंह, नेत्र सर्जन, जिला अस्पताल
...
कोट

स्वस्थ रहने के लिए पूरी नींद जरूरी है। एक वयस्क व्यक्ति को कम से कम सात से आठ घंटे सोना चाहिए। नींद पूरी न होने पर दिमाग में केमिकल इनबैलेंस की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे तनाव और चिड़चिड़ापन का लक्षण दिखने लगता है। इससे गुस्सा भी आता है। यदि कोई मनोरोगी इलाज के बाद ठीक हो चुका है तो उसकी बीमारी पुन: वापस आ सकती है। हाइपरटेंशन और शुगर भी बढ़ जाता है।

-डॉ. उज्जवल सिंह, मानसिक रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें