फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिजली गिरने से मासूम की मौत, दो महिला घायल

Sun, 03 Mar 2024 07:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना अंतर्गत ग्राम खुडूरी में बिजली गिरने से नौ वर्षीय बालिका की मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं। ग्राम खुडूरी के यादव टोला निवासी मोहन की नौ वर्षीय पुत्री दिव्या, जड़ावती (65) पत्नी बंधन, सुमित्रा (53) रविवार को बकरी चराने खेत में गईं थीं। हल्की बारिश के दौरान अचानक बिजली गिरने से तीनों उसकी चपेट में आ गईं। एंबुलेंस की मदद से घायलों को सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दिव्या को मृत घोषित कर दिया। महिलाओं का इलाज चल रहा है। इस दौरान दो बकरियां भी मर गईं। कोठीभार थाने के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय के अनुसार, इस मामले की जानकारी नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें