खुटहां बाजार। पनियरा थाना क्षेत्र के खुटहां नहर पर 29 अप्रैल की शाम को घायल मिले 19 वर्षीय संदीप राव की बुधवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, घुघुली थाना क्षेत्र निवासी संदीप राव बोलने में असमर्थ था। 29 अप्रैल की शाम को खुटहां नहर के पूरब में किसी वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया था। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा था। परिजनों ने बताया कि जन्म से उसे झटका की बीमारी थी। बोल भी नहीं सकता था। चौकी प्रभारी खुटहां राम शंकर चौधरी ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद