शिकारपुर। घुघली थानाक्षेत्र के परसा गिदही निवासी अधिवक्ता दिलीप पटेल (40) की देर शाम बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बुधवार देर शाम मौत हो गई। दिलीप टैक्स बार एसोसिएशन के अधिवक्ता व अपने गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य थे। 20 जनवरी को रात्रि 9 बजे वह बाइक से अपने गांव मुख्यालय से लौट रहे थे। शिकारपुर के निकट कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी। बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में उनका इलजा चल रहा था। बुधवार देर शाम उनकी मौत हो गई। उनके मौत की सूचना गांव में पहुंचते ही मातम फैल गया। देर रात शव लेकर उनका भाई शैलेश गांव पहुंचा।