सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिंदुरिया महराजगंज मार्ग पर वाहन की टक्कर से घायल बुजुर्ग लल्लन वर्मा निवासी पतरेगवां की उपचार के दौरान मौत हो गई। क्षेत्र ग्राम सभा पतरेगवां निवासी लल्लन वर्मा पतरेगवां के बेनीगंज चौराहे पर पान की दुकान रखकर अपनी जीविका चलाते थे। उनके कोई संतान नहीं है। बुधवार की शाम सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए थे। उन्हें पुलिस और परिजनों के सहयोग से एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की रात उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, दुर्घटना की जानकारी है, लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद