फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दर्पण डैशबोर्ड पर एकत्रित होंगी सूचनाएं, होगी सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
फाेटो-वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान किया संबोधित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सूचनाओं को केंद्रीयकृत करने के लिए विकसित किए गए दर्पण डैशबोर्ड पर सूचनाएं एकत्रित होंगी। सूचनाओं के एक जगह मिलने से सभी को सहूलियत होगी। खासतौर से मंडलायुक्त व जिलाधिकारी उसका नियमित रूप से पर्यवेक्षण भी कर सकेंगे। कमांड सेंटर के शुभारंभ होने से भी सहूलियत मिलेगी। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सूचना विज्ञान केंद्र में वीडियों कांफ्रेंसिंग के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से प्रारंभ होने से सभी विभागों की सूचनाओं को आनलाइन देखा जा सकता है। उन्होंने सभी से नियमित रूप से इसका प्रयोग करने को कहा। एनआईसी में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज वर्मा, जिला विकास अधिकारी करूणाकर अदीब, परियोजना निदेशक आरडी चौधरी, जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह व सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी नित्यानंद कार्यक्रम में जुड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें