महराजगंज। शिव कुमार को अपनी पत्नी और भाई के बीच चल रहे अवैध संबंध के बारे में जानकारी हो गई थी। इससे उसको रास्ते से हटा दिया था। शिव कुमार व अंबालिका का वैवाहिक जीवन अच्छे से चल रहा था। दोनों राजी खुशी से रह रहे थे। शिव कुमार दिल्ली में रहकर बिल्डिंग मैटेरियल का व्यवसाय करता था। घटना के 15 दिन पहले घर आया था। उस समय अंबालिका अपने मायके में थी। शिव कुमार के आने के बाद अंबालिका को उसका भाई घर लेकर आया। अंबालिका जब घर आई तो शिव कुमार से किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद नहीं हुआ था। 25 जून की रात वह खाना खाकर बरामदे में सोया था। उसी रात उसकी गला काटकर हत्या कर दी गई। देवर संदीप गोरखपुर गया था। संदीप को उसकी बेटी ने फोन कर घटना की सूचना दी तो वह 26 जून को जिला अस्पताल पहुंचा था। संदीप की घटनास्थल पर उपस्थिति प्रमाणित न होने पर उसको दोषमुक्त कर दिया गया। संवाद