फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रामक रोग वार्ड : क्षमता से अधिक मरीज भर्ती, बढ़ीं दुश्वारियां

विज्ञापन
जिला अस्पताल के ईटीसी वार्ड में भर्ती मरीज। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
संक्रामक रोग वार्ड : क्षमता से अधिक मरीज भर्ती, बढ़ीं दुश्वारियां
विज्ञापन

10 बेड पर 19 मरीज भर्ती, एईएस के दो मरीजों का भी हो रहा इलाज, ओपीडी में भी भीड़
महराजगंज। मौसम के उतार-चढ़ाव से इन दिनों सेहत पर असर दिखने लगा है। जिला अस्पताल के संक्रामक रोग वार्ड में क्षमता से ज्यादा मरीजों को भर्ती किए जाने से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। ईटीसी वार्ड में 10 बेड पर 19 मरीज भर्ती हैं। इसमें दो मरीज एईएस से पीड़ित भर्ती हुए हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण समस्या बढ़ गई है। उधर, ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ बढ़ जाने से डॉक्टरों से जांच कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के मुताबिक, इन दिनों एक दिन में 700 से अधिक मरीज जिला अस्पताल में पहुंच रहे हैं। मरीज के साथ आए तीमारदार ने बताया कि पहले बच्चे को बुखार हुआ तो नजदीक के अस्पताल में दिखाया। बावजूद इसके राहत नहीं मिली तो जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। ईटीसी वार्ड 19 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अरशद, शिवांश और सृष्टि को तेज बुखार है। 15 अन्य मरीजों को पेट दर्द, हल्का बुखार, झटका के अलावा अन्य बीमारी के मरीज हैं। महेशपुर मेहंदीया निवासी सुफियान (2) एईएस का मरीज है। इसी वार्ड में लक्की (3) के परिजनों ने बताया कि बच्चे को बुखार होने पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

---
तेज गर्मी के बाद हुई बारिश से मौसम में बदलाव हुआ है। इससे बच्चों की सेहत बिगड़ रही है। ऐसे में सेहत को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। संतुलित भोजन के साथ स्वच्छ जल का सेवन करें। -डॉ. विशाल चौधरी, बाल रोग विशेषज्ञ
---
जिला अस्पताल के ईटीसी वार्ड में कुल 19 मरीज भर्ती हैं। जेई-एईएस वार्ड में दो मरीजों का उपचार चल रहा है। सभी मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन

-डॉ. एके द्विवेदी, प्रभारी सीएमएस
----
अब गलियारे में बैठने से मिलेगा छुटकारा
महराजगंज। मरीजों को साथ लेकर जिला अस्पताल आने वाले तीमारदारों के लिए राहत भरी खबर है। अब जिला अस्पताल के नवजात शिशु देखभाल इकाई, जेई वार्ड, जच्चा-बच्चा व अन्य वार्ड के बाहर गर्मी में परेशान नहीं होना पड़ेगा, क्योंकि तीमारदारों के लिए अलग से 5 लाख 50 हजार रुपये की लागत से वेटिंग एरिया बनाया जा रहा है। जिसमें तीन शेड लगाने, बिजली, पंखा लगाए जा चुके हैं। केवल अब फर्श और टाइल्स का काम बाकी है। यह जल्द ही तैयार होने की उम्मीद है। इसमें किनारे-किनारे आधुनिक कुर्सियां भी लगाई जाएंगी। प्रभारी सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि जिला अस्पताल में 5 लाख 50 हजार की लागत से वेटिंग एरिया बनवाई जा रही है जिससे तीमारदारों को आराम करने में सहूलियत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें