फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पेज-2<bha>--</bha>संक्रामक रोग वार्ड फुल, 26 बेड पर 53 बच्चे भर्ती

Sat, 20 Apr 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-पेट दर्द, उल्टी, दस्त, बुखार के मरीज बढ़े, चिकित्सक खानपान में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे
संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। गर्मी का प्रभाव बढ़ने से डायरिया के मरीज बढ़ गए हैं। इस कारण संक्रामक रोग वार्ड के सभी बेड फुल हैं। 26 बेड पर 53 बच्चे भर्ती हैं। इनमें पेट दर्द, उल्टी, दस्त, बुखार के मरीज हैं। डॉक्टरों की टीम शिफ्टवार उनका इलाज कर रही है।
गर्मी से वजह से अचानक मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। ऐसे में चिकित्सक खानपान में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। निजी अस्पतालों में डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में डायरिया, पेट दर्द, उल्टी, दस्त, बुखार से पीड़ित मरीज अस्पताल में पहुंचने लगे। बच्चों पर सबसे ज्यादा मौसम की मार पड़ रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल चौधरी ने बताया कि बच्चे डायरिया से पीड़ित हो रहे हैं। शुक्रवार को ओपीडी 100 के पार रही। इनमें 10 से 12 बच्चे उल्टी-दस्त से पीड़ित रहे, जबकि चार से पांच बच्चों को डायरिया की शिकायत पर भर्ती किया गया। बाकी वायरल बुखार, जुकाम, खांसी व अन्य बीमारी के आ रहे हैं।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजन मिश्रा ने बताया कि तेज धूप में बचाव करें और खानपान का ध्यान रखें। बाजार में बनी चीजों का सेवन करने से बचें। उल्टी, दस्त, पेट दर्द की समस्या बच्चों को ज्यादा है।
-
डॉक्टरों की टीम भर्ती बच्चों के इलाज में जुटी है। सभी का बेहतर ढंग से इलाज करने का प्रयास जारी है।
-डॉ. एपी भार्गव, सीएमएस

ये बरतें सावधानी

- खाना बनाते समय, खाना खाने से पहले हाथों को धो लें।

- ताजा बना खाना खाएं, बासी भोजन करने से बचें।

- उल्टी-दस्त होने पर चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं।
- कटे हुए फलों का सेवन न करें।

- तली-भुनी चीजें ज्यादा न खाएं।

- साफ-सफाई का ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें