फोटो
महराजगंज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला कार्यसमिति की बैठक रविवार को शहर के एक मैरिज हाल में हुई, जिसमे युवा संगठन का विस्तार किया गया। नगर पंचायत चौक निवासी इंद्रजीत जायसवाल को युवा नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नगर अध्यक्ष इंद्रजीत जायसवाल ने कहा कि व्यापारी हित के लिए हमेशा तैयार रहूंगा। संगठन ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है, उसे मनोयोग से निर्वहन करूंगा। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान कराने की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ाया जाएगा। मनोनयन पर व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री पशुपति नाथ गुप्ता, ईंट भट्ठा समिति के अध्यक्ष रामप्रीत गुप्त एवं जिलाध्यक्ष अनिल कुमार कसौधन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, युवा संगठन के अध्यक्ष राकेश गुप्ता, कन्हैया वर्मा, मनोज पटेल, संजय गुप्ता, अरविंद जायसवाल, मुक्तिनाथ विश्वकर्मा, संजय कन्नौजिया, उमेश गुप्ता, संजय मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।