फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 घंटे के लिए भारत नेपाल सीमा सील

विज्ञापन
विज्ञापन
72 घंटे के लिए भारत-नेपाल सीमा सील, नहीं जा पाए बराती
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। नेपाल में स्थानीय चुनाव को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा मंगलवार रात 12 बजे से 72 घंटे के लिए सील कर दी गई है। बुधवार सुबह सिर्फ पेट्रोलियम और कच्चे सामानों के मालवाहक वाहनों को ही नेपाल में प्रवेश मिला। पैदल यात्रियों और पर्यटन बसों को रोक दिया गया है। सीमा पर नेपाल पुलिस ने बैरियर गिरा दिया है। भारतीय सीमा में एसएसबी ने मुख्य गेट पर अवरोधक लगा दिया है। नेपाल प्रशासन की ओर से इमरजेंसी सेवा एंबुलेंस, पेट्रोलियम गाड़ी, सेना के जवानों को आने-जाने की इजाजत दी जा रही है। बुधवार सुबह से सैकड़ों लोग सीमा पर फंसे थे। ज्यादातर मरीज हैं, जो नेपाल में आंख की जांच कराने जा रहे थे। बरातियों के वाहन को भी रोक दिया गया। रूपनदेही जिले के एसपी मनोज केसी ने बताया कि सीमा सिर्फ इमरजेंसी सेवा के लिए खुली है। बरातियों के आने-जाने पर उच्चस्तरीय वार्ता चल रही है। निर्देश मिलने पर ही आने दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें