फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुनिया के शक्तिशाली राष्ट्रों में भारत की पहचान

Wed, 31 May 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
सक्सेना नगर में भाजपा के महासंपर्क अभियान की शुरुआत करते केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधर
विज्ञापन
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के महासंपर्क अभियान की शुरुआत मंगलवार को भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सक्सेना नगर ( पूर्व में सुकठिया) स्थित हनुमान मंदिर पर हनुमान पूजा के साथ किया।
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि हम सनातन धर्म के लोग है ।किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले देवो की पूजा अर्चना के साथ ही करते हैं। 2014 के पूर्व देश के जो हालत थे वह किसी से छिपे नहीं हैं। समाज के निचले पायदान पर खड़े लोगों की चिंता प्रधानमंत्री मोदी ने की। डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनो को साकार करने का कार्य हुआ। आज भारत का प्रभाव दुनिया में बढ़ रहा है। दुनिया के शक्तिशाली राष्ट्रों में भारत की पहचान है। वही गांव गरीब किसान की भी चिंता की। इस अवसर पर जिला संयोजक संजय पांडेय, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, सदर प्रमुख प्रतिनिधि राम प्रीत गुप्ता, मिठौरा प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्ता, ओम प्रकाश जायसवाल, वेद प्रकाश शुक्ला ,सुशील श्रीवास्तव, राजीव द्विवेदी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें