नियमों में बदलाव की वजह से बीते एक महीने में करीब पर्यटकों की संख्या में 60 प्रतिशत की गिरावट
नेपाल पर्यटन उद्योग से जुडे़ चिंतित, सोनौली कस्बे तक प्रचार प्रसार में जुटा नेपाल पर्यटन उद्योग
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। भारतीय पर्यटकों का नेपाल से मोह भंग होने लगा है। नेपाल जाने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। जुलाई में 60 प्रतिशत अगस्त में 50 और सितंबर में 40 प्रतिशत भारतीय पर्यटक हो गए। ऐसा नेपाल में नियमों में बदलाव की वजह से हो रहा है। पर्यटकों को कुछ खास सुविधा नहीं मिल रही है। भंसार के साथ परमिट, शुल्क बढ़ना, भारतीय रुपये न चलना, पर्यटकों के साथ बदसलूकी आदि होना प्रमुख कारण है। अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कैसिनो व पर्यटन से जुड़े कारोबारी परेशान हैं। नेपाल पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोग भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रचार प्रसार कर रहे हैं।
नेपाल के कारोबारियों का कहना है कि भारतीय पर्यटक अब भारत के प्रमुख तीर्थ स्थल अयोध्या, बनारस, मथुरा, जाना पसंद कर रहे हैं। जिसको लेकर नेपाल के कारोबारियों ने भारतीय सीमा क्षेत्रों में सक्रिय टूरिस्ट एजेंसियों को अपना तंत्र बना रहे हैं। नेपाल पर्यटन क्षेत्रों में भारतीय पर्यटकों की कमी को देखते हुए नेपाल टूरिस्ट उद्योग ने भारतीय इलाकों में बैनर पोस्टर लगा कर प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। वहीं, बॉर्डर पर बैठे टूरिस्ट एजेंसियों को लुभावने ऑफर के साथ नेपाल भ्रमण फ्री पैकेज भी दिए जा रहे हैं। बताया जा रहा हैं कि, एक टीम (5 लोग) को भेजने पर 5 से 8 हजार नेपाली रुपये का लाभ दिया जा रहा है, वही पूरा बस होने पर 25 हजार रुपये तक दिया जा रहा है, इसके बाद होटल से कमीशन अलग से मिल रहा है।
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सीपी श्रेष्ठ ने बताया कि जुलाई में 60 प्रतिशत भारतीय पर्यटक आए थे जो कम होकर अगस्त में 50 और सितंबर में 40 प्रतिशत रह गए हैं। पर्यटकों की संख्या में तकरीबन 60 प्रतिशत की गिरावट आ गई है। पर्यटक एजेंट ध्रुव कुमार ने बताया कि मार्च अप्रैल मई और जून महीने में प्रतिदिन करीब 250 से 300 पर्यटक वाहनों को भंसार और सुविधा करा कर नेपाल रवाना किया जाता था। अब संख्या में गिरावट आ रही है।
-
कैसिनो और होटल व्यापारी सरहद पर दे रहे सहूलियत
नेपाल में आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो गई है, नेपाल में आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय होने के कारण नेपाल का होटल और रेस्त्रां सहित पर्यटन कारोबार पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। नेपाल कारोबारियों ने अपने लोगों को बॉर्डर पर तैनात कर दिया है। प्रेम जायसवाल ने बताया कि नेपाल के कैसिनो तक जाने के लिए सोनौली सीमा से फ्री बस की सुविधा मिल रही है।
मारपीट की घटनाओं से पर्यटक बहुत ही कम आ रहे
टूरिस्ट गाइड रघुवीर, विक्रम ने बताया कि भारतीय पर्यटकों ने नेपाल में दुर्व्यवहार और मारपीट की घटनाओं से पर्यटक बहुत ही कम आ रहे हैं। बुकिंग कम हो रही है। नेपाल में गिनती के लोग पहुंच रहे हैं। नेपाल पर्यटन साटो लुंबिनी प्रदेश अध्यक्ष श्रीचंद गुप्ता ने बताया कि जुलाई अगस्त और सितंबर में पर्यटक की संख्या में भारी गिरावट हुई।
-