फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 15 लाख नेपाली मुद्रा के साथ भारतीय गिरफ्तार

Fri, 05 Apr 2024 05:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी डंडा हेड व सोनौली पुलिस की संयुक्त टीम ने लोकसभा चुनाव को लेकर गश्त कर रही थी। इस दौरान भारत-नेपाल सीमा के तिलहवा गांव के पास एक भारतीय युवक के पास नेपाली मुद्रा बरामद हुआ। पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत बार्डर क्षेत्र पर हो रहे अवैध गतिविधियों पर आवश्यक रोकथाम व उन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए टीम जांच कर रही थी। भारत-नेपाल बार्डर पर स्थित ग्राम तिलहवा थाना क्षेत्र थाना सोनौली से बलराम जायसवाल निवासी लोहियानगर वार्ड नंबर 23 कस्बा नौतनवा के पास से 15,00,000 लाख रुपये नेपाली बरामद हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें