सोनौली। नेपाली सेना को भारत सरकार की ओर से सैन्य साजो सामान भेंट किया गया। सोनौली सीमा पर ट्रक समान लेकर पहुंचा तो अधिकारी नेपाल लेकर रवाना हुए।
शनिवार दोपहर करीब सोनौली सीमा पर पहुंचे इंडियन आर्मी के अधिकारियों ने पुलिस और एसएसबी की उपस्थिति में नेपाली सेना को सैन्य उपकरण सहित समान भेंट किया। भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व कर्नल नेहा सिंह दिल्ली और नेपाल की तरफ से मेजर पुरुषोत्तम आचार्य ने किया। सोनौली सीमा पर कार्यक्रम के दौरान इंडियन आर्मी ने नेपाल आर्मी को लाए गए सभी सैन्य उपकरण सुपुर्द कर दिया। भारत और नेपाल दोनों देशों के बलों और लोगों के बीच सेवा, सुरक्षा, भाईचारे की भावना व्यक्त की। इंस्पेक्टर अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि नेपाल के अधिकारी नेपाल रवाना हो गए।