फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ग्राम पंचायतों में विशेष सजावट कर मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी 883 ग्राम पंचायतों में विशेष इंतजाम किए जाएंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत में राष्ट्रीय पर्व के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाने व पंचायत सचिवालय को तिरंगे की रंगीन झालरों से सजावट करने के लिए निर्देशित किया गया है। सीडीओ अनुराज जैन ने खंड विकास अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा है कि सेल्फी प्वाइंट पर महिलाएं, बच्चे और युवा सेल्फी लेकर पर्व को यादगार बनाएंगे। ग्राम सचिवालयों को लाइट की लड़ियों से सजाने का निर्देश दिया गया है। 14 अगस्त की शाम ग्राम पंचायत के अमृत सरोवर पर एक दीया शहीदों के नाम जलाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सचिव, पंचायत सहायक व ग्राम रोजगार सेवकों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें