फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में महिलाओं की बढ़ रही रूचि

विज्ञापन
ट्रैक पर बाइक चलाकर दिखाता हुआ आवेदक। संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में महिलाओं की बढ़ रही रुचि
विज्ञापन

टेस्ट ड्राइव में 60 में 5-6 लोग हो जाते हैं फेल
महराजगंज। जिले में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में महिलाओं की रुचि बढ़ रही है। लाइसेंस लेने के लिए टेस्ट ड्राइव देना पड़ता है। फेल होने वालों का लाइसेंस नहीं बनता। संभागीय निरीक्षक संजय सिंह की देखरेख में आवेदकों को एआरटीओ कार्यालय परिसर में बने ट्रैक पर वाहन चलाकर परीक्षा देनी पड़ती है।
एआरटीओ कार्यालय परिसर में प्रत्येक दिन 60 लोग परीक्षा देते हैं। उन्हें ट्रैक पर वाहन चलाकर दिखाना पड़ता है। परीक्षा के दौरान एक दिन में औसतन पांच से छह लोग फेल हो जाते हैं। वर्ष 2020 में 374 महिलाओं ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया। वर्ष 2021 में इनकी संख्या बढ़कर 419 हो गई। वर्ष 2022 में अब तक 379 महिलाओं का लाइसेंस बन चुका है। आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ेगी।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में जहां 28,585 लोगों का लाइसेंस बनाया गया, वहीं वर्ष 2021 में 27,760 लोगों ने ड्राइंविंग लाइसेंस बनवाया। वर्ष 2022 में अब तक 26,760 लोगों का लाइसेंस बन चुका है। संभागीय निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि आवेदन आनलाइन होने के बाद परीक्षा पास होने पर ही लाइसेंस बनता है। सबसे कठिन परीक्षा ट्रैक पर वाहन चलाने की होती है। इसमें चालक को विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है।
विज्ञापन

-------------
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में महिलाओं की रुचि बढ़ रही है। मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया, जिसका परिणाम दिख रहा है। सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कराने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है।
- आरसी भारतीय, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें