फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हाईवे समेत सीमावर्ती इलाकों में बढ़ी सतर्कता, 20 स्थानों पर कड़ी जांच

Sun, 21 Jan 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। 22 को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा एवं गणतंत्र दिवस को देखते हुए व्यापक सुरक्षा का इंतजाम किए गए हैं। जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र सहित गोरखपुर-सोनौली और ठूठीबारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर नो मेंस लैंड से लेकर करीब पचास किलोमीटर तक 20 बैरिकेडिंग बनाए गए हैं।
विज्ञापन

सबसे अधिक निचलौल थाना क्षेत्र में छह बैरिकेडिंग बने हैं। झुलनीपुर, पतलहवा नारायणी नदी के किनारे, शीतलापुर बहुआर अस्थायी कनमिसवा और रेगहिया हैं। 12 चेकप्वाइंट बनाए गए हैं। सोनौली कोतवाली क्षेत्र में चार बैरिकेडिंग और आठ चेक प्वांट ऐसे हैं, जहां से नेपाल से आने वाले प्रत्येक वाहनों एवं यात्रियों की जांच डबल सिक्योरिटी में हो रही है।
कुनसेरवा बाइपास, डंडा हेड, खनुवा चौकी, हरदी डाली, बनैलिया मंदिर, ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में मुख्य सीमा के बाद बैरिकेडिंग कर सात चेक प्वाइंट बनाकर पुलिस एसएसबी संयुक्त रूप से जांच कर रही है। परसा मलिक थाना क्षेत्र में सेवतरी और झिगटी में बैरिकेडिंग बनाए गए है। सीमावर्ती गांव सहित नौतनवा ठूठीबारी मार्ग पर चार चेक प्वाइंट बनाकर चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन

बरगदवा थाना क्षेत्र में दो बैरिकेडिंग बने हैं। बीओपी बरगदवा और पड़ियाताल के पास जांच हो रही है। बरगदवा बाजार तिराहा को प्वांट बनाया गया है। नौतनवा थाना क्षेत्र के छपवा तिराहे से लेकर कोल्हुई थाना क्षेत्र के बीच चार बैरिकेडिंग है। कोल्हुई थाना से लोटन के बीच दो बैरिकेडिंग बनाए गए हैं। आनंदनगर बाईपास पर चेकप्वाइंट बनाकर वाहन एवं यात्रियों की जांच की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था बेहतर की गई है। 15 गांवों पर एक क्लस्टर बनाया गया है। प्रत्येक टीम में पांच कर्मी तैनात रहेंगे। वाहन से भ्रमण करेंगे। सभी थानेदारों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें