महराजगंज। भारत नेपाल बॉर्डर पर अवैध सामानों की तस्करी और अपराध को लेकर सुरक्षा बलों ने निगरानी बढ़ा दी है। बॉर्डर पर तैनात पथलहवा बीओपी के एसएसबी और बहुआर पुलिस की संयुक्त टीम ने बॉर्डर पर गश्त कर आने जाने वाले लोगों से पूछताछ कर तलाशी ली। पथलहवा बीओपी के एसएसबी प्रभारी जवाहरलाल ने बताया कि तस्करी पर रोकथाम के लिए पुलिस के साथ पथलहवा से कनमिसवा तक पैदल गश्त किया गया है। इस दौरान बहुआर पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष पटेल, तरुण कुमार, प्रेम नाथ शंकर, विपिन कुमार, मनीष कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद