कोल्हुई। थाना क्षेत्र के जोगियाबारी गांव से पुलिस ने एक इनामिया गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। वह करीब ढाई वर्ष से फरार था। अंतरजनपदीय गैंगस्टर राजकुमार निवासी ग्राम बेलवा थाना कुबेर स्थान जिला कुशीनगर फरार चल रहा था। कई जिलों के थानों में गो तस्करी से लेकर अन्य अपराध में मुकदमा दर्ज है। एक माह पूर्व एसओ कोल्हुई महेंद्र यादव को इसके संबंध में विवेचना सौंपी गई तो सोमवार को उसे जोगियाबारी से गिरफ्तार कर लिया। उस पर पंद्रह हजार का इनाम भी घोषित था। थानाध्यक्ष कोल्हुई महेंद्र यादव ने बताया कि गैंगस्टर को जेल भेज दिया गया। संवाद