महराजगंज जिले के कोल्हुई पुलिस ने 10,000 रुपये के पुरस्कार घोषित अपराधी को भारीवैसी जंगल के पास मोड़ पर दबोचा है। पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी। वांछित इनामिया दीनदयाल राजभर निवासी जंगल तुलसीराम विछिया टोला खजुरिया, थाना शाहपुर, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, लूट के मामले में वांछित की तलाश में पुलिस टीम जुटी थी। घटना में शामिल सात आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चालान कर चुकी है। एक आरोपी फरार चल रहा था। शुक्रवार को पुलिस टीम को सफलता मिली। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस को मिली कामयाबी की सराहना की।
मामला यह है कि मरखौना थाना सिकरीगंज, जनपद गोरखपुर के रहने वाले अरविंद कुमार दुबे ने 24 दिसंबर 2021 को पुलिस को सूचना दी। मोटरसाइकिल से वापस आते समय सफेद रंग के वाहन पर सवार बदमाशों ने बैग में रखे 5,15,000 रुपये बंदूक दिखाकर छीन लिए। थाना कोल्हुई में केस दर्ज हुआ था।
दुर्गा यादव निवासी लक्ष्मीपुर, थाना गोरखनाथ, जनपद गोरखपुर के साथ भी इसी वाहन में सवार बदमाशों ने 5,00,000 रुपये लूट लिया था। इसका भी केस कोल्हुई थाने में दर्ज हुआ।
इनको पहले ही भेजा गया था जेल
विवेचना के दौरान प्रकाश में आए आठ आरोपियों में से सात रामप्रवेश राजभर निवासी वार्ड नं 18 बिछिया जंगल तुलसीराम, थाना शाहपुर, जनपद गोरखपुर, अनिल पासवान निवासी खोराबाद ,थाना खोराबाद, जनपद गोरखपुर, प्रवीण चौहान निवासी मधुबननगर वार्ड नं 8 थाना नौतनवां, जनपद महराजगंज, रजनीश मिश्रा निवासी सिंहासनपुर, थाना शाहपुर, जनपद गोरखपुर, संजय कुमार निवासी खजुरी, थाना खजनी, जनपद गोरखपुर, चन्द्रशेखर राजभर निवासी बिछिया जंगल तुलसीराम, थाना शाहपुर, जनपद गोरखपुर, जितेन्द्र पासवान निवासी 339 बी, सिंहासनपुर, थाना शाहपुर, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर पूर्व में जेल भेजा जा चुका है।