फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मतदाताओं की बड़ी संख्या को देखते हुए संवेदनशील बूथ के रूप में चिन्हित करने का निर्देश

Sat, 13 Apr 2024 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील फरेंदा स्थित विभिन्न क्रिटिकल बूथों का निरीक्षण किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने तहसील फरेंदा स्थित विभिन्न क्रिटिकल बूथों का निरीक्षण किया। पहले परसिया बुजुर्ग में स्थापित बूथों का स्थलीय निरीक्षण/भौतिक सत्यापन किया और एसडीएम फरेंदा से बूथ के संदर्भ में आवश्यक जानकारी ली।
एसडीएम फरेंदा ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय परसिया बुजुर्ग में कुल दो बूथ स्थापित हैं और दोनों क्रिटिकल बूथ हैं। दोनों बूथों पर लगभग 1700 मतदाता निर्वाचक नामावली में दर्ज हैं। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मथुरानगर में उच्च प्राथमिक विद्यालय मथुरानगर का निरीक्षण किया। यहां पर कुल 06 बूथ स्थापित हैं और कुल मतदाता 6945 हैं। जिलाधिकारी ने विद्यालय के सघन आबादी और नगरीय क्षेत्र में होने के साथ–साथ मतदाताओं की बड़ी संख्या को देखते हुए संवेदनशील बूथ के रूप में चिन्हित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने आईटीआई पिपरा अमौनी का भी निरीक्षण किया, जहां पर दो कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स एरिया डॉमिनेशन के लिए आई हैं। एसडीएम फरेंदा को पैरामिलिट्री फोर्स के लिए आवश्यक इंतजाम करने और सफाई सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिक विद्युत कटौती की शिकायत मिलने पर एक्सईएन आनंदनगर को रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक हरपुर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्थापित बूथों को देखा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरपुर में दो बूथ हैं, जहां मतदाताओं की संख्या 2015 है। जिन बूथों के पास ऊंचे भवन हैं या आस-पास भवनों की संख्या अधिक हो, वहां पर रूफटॉप की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। उपजिलाधिकारी फरेंदा नवीन कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी, पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें