रामलीला: ग्राम सभा पिपरा नरायन में श्री रुद्र महायज्ञ के दौरान रामलीला का मंचन शाम सात बजे से।
क्रिकेट: निचलौल कस्बे के किसान डिग्री कॉलेज खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता सुबह 11 बजे से।
स्थापना दिवस: नौतनवा के गायत्री चेतना केंद्र (मंदिर) में मां गायत्री की मूर्ति के प्रथम स्थापना दिवस पर हवन सुबह नौ बजे से।
यूपी दिवस: कलक्ट्रेट परिसर में यूपी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम सुबह 10 बजे से।
काम की बात
पीएम सूर्यघर योजना: पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत सोलर पैनल स्थापित कर उपभोक्ता अपने बिजली बिल में कमी कर सकते हैं। साथ ही अतिरिक्त उत्पादित बिजली को ग्रिड में देकर आय अर्जित करने का भी अवसर मिलेगा। यह योजना स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ आम नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।