संविधान दिवस: भीम आर्मी की ओर से नगर के एक मैरिज लॉन में संविधान दिवस मनाया जाएगा सुबह 10 बजे से।
बलिदान दिवस: नौतनवा गुरुद्वारा में गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे से।
एथलेटिक्स लीग: जिला एथलेटिक्स संघ महराजगंज अस्मिता महिला एथलेटिक्स लीग सुबह 10 बजे से।
टीकाकरण: महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण सुबह 9:30 बजे से।
-
काम की बात
शिकायत: सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत कलक्ट्रेट में डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेन्टर स्थापित किया गया है। डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेन्टर का टेलीफोन नम्बर 05523-222242 है, इसका टोल फ्री नम्बर-1950 है। किसी प्रकार की शिकायत, सहयोग, सुझाव के लिए सम्पर्क किया जा सकता है।