हत्या के मामले में दोषी पाए जाने पर शिक्षक की सेवा समाप्त
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को फरेंदा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा के प्रधानाध्यापक व न्यायालय से सजायाफ्ता रणजीत सिंह गौतम की सेवा को समाप्त कर दी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि सोनबरसा स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रणजीत सिंह गौतम को हत्या के मामले में शामिल होने की पुष्टि पर अपर सत्र न्यायाधीश द्वारा दो अप्रैल 2016 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। मामले में विभाग ने भी कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को शिक्षक की सेवा को समाप्त कर दिया है।