फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की पिटाई, पहले रोका- फिर थाने लेकर शुरू कर दी जांच, जानें क्यों

Sun, 28 Apr 2024 03:33 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
घटनास्थल पर एक दुकान पर बैठकर लिखा पढ़ी करते उपनिरीक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महाराजगंज के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के सियरहीभार रोड पर रविवार की दोपहर में एक युवक को कुछ लोग मारपीट रहे थे। अगल बगल के लोग कुछ समझ नहीं पा रहे थे कि यह मारपीट क्यों हो रहा है। अचानक उधर से गुजर रहे एक उप निरीक्षक की नजर उनपर पड़ी तो उन्होंने मारपीट को बंद कराया और दोनों पक्षों को बैठाकर मारपीट का कारण पूछा।

विज्ञापन


कारण जानकर वहां के लोग आश्चर्यचकित हो गए। जिस युवक की पिटाई हो रही थी वह यहां अपने प्रेमिका से मिलने आया था। आरोप है कि इससे पहले भी वह एक युवती को अपने झांसे में लेकर उसका यौन शोषण कर चुका है। उप निरीक्षक दोनों पक्षों को लेकर थाने गए। वहां आरोपी युवक के खिलाफ तीन शिकायती पत्र दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार देवरिया जिले के एक  गांव का रहने वाला युवक विदेश भेजने का काम करता है। काम के सिलसिले में उसका आना जाना कुशीनगर जिले में लगा रहता था। रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को उसने अपने प्रेम जाल में फांस लिया।
विज्ञापन


शादी का झांसा देकर वह युवती के साथ यौन शोषण करता रहा। जब इसकी जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने युवक पर शादी का दबाव बनाया। आरोपी युवक शादी के लिए तैयार हो गया। दोनों परिवारों के रजामंदी से बकायदा लेन देन कर निकाह का दिन व समय तय कर दिया गया।

कुछ दिन बाद आरोपी युवक फरार हो गया। पिछले तीन माह से युवती के परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। आरोपी युवक वहां से भागकर श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता को अपने प्रेम जाल में फंसाया और रविवार को उससे शादी करने पहुंच गया। यहां जिस महिला को उसने अपने जाल में फंसाया था, वह पहली वाली युवती की रिश्तेदार निकली।

इसके बाद महिला ने युवती के परिजनों को आरोपी युवक के आने की सूचना दे दी। युवती के परिजन आते ही युवक की पिटाई करना शुरू कर दिया। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ और दोनों पक्ष थाने पर पहुंचा। थाने पर युवती की मां सहित तीन लोगों ने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें