फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: पूर्व CM अखिलेश ने पूछा, देश के खजाने का हिसाब रखने वाले मंत्री- अपने महराजगंज को क्या दिए

Thu, 30 May 2024 03:48 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज

सार

अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए देश के प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, कि सुना है वह अभी से काफी देर तपस्या के लिए जा रहे हैं । 4 जून को जब देश को 140 करोड़ जनता भाजपा को 140 सीटों के लिए भी जब तरसा देगी। तब तपस्या छोड़ शायद कहते फिरेंगे कि शायद मेरी तपस्या में कमी रही गई।
विज्ञापन
मंच पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव व इंडिया गठबंधन के पदाधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज के निचलौल स्थित किसान डिग्री कालेज परिसर में बृहस्पतिवार को इंडिया गठबंधन की तरफ से चुनावी जनसभा आयोजित की किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देश और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


उन्होंने मोदी सरकार के मंत्री और महराजगंज के भाजपा उम्मीदवार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि देश के खजाने के मालिक रहे हैं यहां के मंत्री और कई बार के सांसद ने अपने महराजगंज के लिए क्या किया?

उन्होंने किसानों, नौजवानों और महिलाओं के मुद्दों पर जोर देते हुए कहा कि देश और प्रदेश की डबल इंजन और यहां की तीसरी इंजन मिलने के बाद भी विकास यहां तक आते आते हॉफ जाता है। चाहें बगल वाले इंजन हो या दिल्ली वाली किसी ने भी यहां के लिए कुछ भी नही किया।
विज्ञापन


बिना नाम लिए देश के प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि सुना है वह अभी से काफी देर तपस्या के लिए जा रहे हैं। 4 जून को जब देश की 140 करोड़ जनता भाजपा को 140 सीटों के लिए भी जब तरसा देगी, तब तपस्या छोड़ शायद कहते फिरेंगे कि मेरी तपस्या में कमी रही गई।

उन्होंने इंडिया गठबंधन के गारंटी और न्याय पत्र का उल्लेख करते हुए कहा की सरकार बनते ही युवाओं को 30 लाख नौकरी देने के साथ ही अग्निवीर को समाप्त कर दिया जाएगा। खेती किसानी को जीएसटी से मुक्त कर किसानों का सभी कर्ज माफ कर दिया जाएगा।

कोविड वैक्सीन के बहाने भाजपा का चुटकी लेते हुए कहा कि वैक्सीन कंपनियों से चंदा लेकर बदले में लोगों को हार्टटैक दे रहे हैं। इतना ही नहीं, ग्राम प्रधानों और बीडीसी में जोश भरते हुए कहा की उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के नाम पर शोषण करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है।

वहीं, इस दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इंडिया गठबंधन को देश भर में मिल रहे अपार समर्थन से दिल्ली में बैठे सत्ताधीश घबराए हुए हैं। सिलिंडर वाली रानी अब स्मृतियों में ही नजर आएंगी। कांग्रेस की गारंटी और न्याय पर हर जाति, धर्म तथा तबके के लोगों को भरोसा है।

और इसी भरोसे पर चार जून को देश में सत्ता का महा परिवर्तन होने जा रहा है। ऐसे में भाजपा की विदाई तय है। इस अवसर पर गठबंधन उम्मीदवार वीरेंद्र चौधरी, सुप्रिया श्रीनेत, गणेश शंकर पांडेय, पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी, सुदामा प्रसाद, शरद सिंह बबलू, विद्यासागर यादव, सुशील तिबड़ेवाले आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें