एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताते भूतपूर्व सैनिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऑपरेशन सिंदूर के सफलता ले बाद गोरखा रेजीमेंट के भूतपूर्व सैनिकों ने पटाखे फोड़ कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की l गोरखा भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति नौतनवां कार्यालय पर भूतपूर्व सैनिक नर बहादुर राना के नेतृत्व भूतपूर्व सैनिकों ने पटाखे फोड़कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
सभी ने कहा कि भारत ने पहलगाम हमले का बदला लेते हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत एयर स्ट्राइक कर 100 से ज्यादा आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। भारत में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला करके पहलगाम हमले का बदला ले लिया है । ऑपरेशन सिंदूर को भारतीय नौसेना, जलसेना और वायु सेवा ने मिलकर अंजाम दिया है जिसके बाद से ही पूरे भारत में खुशी का माहौल है ।
गोरखा रेजीमेंट के भूतपूर्व सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के सफलता के बाद पटाखे फोड़ा l पूर्व सैनिक नर बहादुर राना के नेतृत्व मे पूर्व सैनिको ने कहा कि हम सभी भूतपूर्व सैनिक स्टैंड मोड पर हैं और सेना को जब भी जरूरत पड़ेगी तो हम जंग के लिए तैयार है। इस दौरान नर बहादुर राना, मोहन थापा, अजय राना, श्याम किशोर, मनोज गुरुंग , रामकुमार थापा आदि मौजूद रहे।