फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। पुलिस ने शनिवार की सुबह अपहरण एवं आईटी एक्ट की धारा में वांछित एक अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर नौतनवां थाना क्षेत्र के संपतिहा चौराहे के पास हिरासत में लेकर न्यायालय चालान कर दिया। बताया गया कि विनय गिरी उर्फ रवि निवासी उमरिया थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही, संतरविदास नगर नौतनवां थाने में दर्ज अपहरण एवं आईटी एक्ट की धारा में वांछित एक आरोपी है जो काफी दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। जिसे शनिवार की सुबह संपतिहा चौराहा से हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह जानकारी प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें