फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती के मामले में पूर्व सांसद को जमानत मिली

Thu, 03 Dec 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मामला पूर्व सांसद अखिलेश सिंह से जुड़ा है। नौ नवंबर 1999 को एक जनसभा को संबोधित होने के लिए ठूठीबारी जाते समय सिपाही इंद्रदेव से पूर्व सांसद का विवाद हो गया था। इस दौरान पूर्व सांसद को चोट भी लगी थी। उनका निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज भी हुआ था। इस मामले में सिपाही की तहरीर पर पूर्व सांसद पर डकैती व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। तभी से मामला कोर्ट में चल रहा था। मामले में हाजिर न होने पर कुछ दिन पहले वारंट जारी किया गया था। बुधवार को पूर्व सांसद जिला एडीजे प्रथम न्यायालय में हाजिर हुए। मामले में बहस के बाद पूर्व सांसद को जमानत मिल गई। जमानत के बाद पूर्व सांसद से मिलने के लिए उनके समर्थक कचहरी में पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें