गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने का आह्वान
महराजगंज। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में सदर ब्लॉक सभागार में शनिवार सुबह ‘क्लिन विलेज, ग्रीन विलेज कार्यक्रम’ के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि बीडीओ ओम प्रकाश गुप्त ने युवाओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आप लोग प्लास्टिक मुक्त गांव विषय पर कार्य करें। इसी क्रम में पौधरोपण और सफाई के प्रति लोगों का केेंद्रित कर उन्हें जागरूक करें। राज्य प्रशिक्षक राकेश कुमार पटेल ने कहा कि युवाओं से ही गांवों को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त गांव बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गांव के युवा मन से चाह लें तो गांव में हरित क्रांति आ जाएगी। कार्यक्रम का संचालन राज्य प्रशिक्षक प्रभवन कुमार पटेल ने किया। इस दौरान वीपी सिंह, राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक मुनील, अमरजीत, ममता, निधि, कृष्णमोहन पटेल, अविनाश अभिषेक, शैलेन्द्र, भास्कर विचाली, अमर आदि मौजूद रहे।