फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महत्वपूर्ण प्रस्तावों को समिति के समक्ष किया प्रस्तुत

Tue, 25 Jun 2024 06:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद महराजगंज की बैठक जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद (शासी निकाय) की अध्यक्षता में हुई। क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी रविंद्र कुमार ने जिले में पर्यटन एवं संस्कृति के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्तावों को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी अनुनय झा ने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी की ओर से प्रस्तुत प्रस्तावों पर आदेशित किया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रेषित प्रस्ताव के सापेक्ष संबंधित एसडीएम से भूमि की रिपोर्ट, स्थिति प्राप्त कर उनके समक्ष प्रस्तुत किया जाए, ताकि अग्रिम कार्रवाई की जा सके। जिलाधिकारी ने अगली बैठक दो जुलाई को बुलाने के लिए क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को निर्देशित किया। इस अवसर पर एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम (न्यायिक) मदन मोहन वर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी राजकुमार गुप्ता, डीएफओ नवीन प्रकाश शाक्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें