फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छोटी गंडक नदी से हो रही बालू की अवैध खनन, जर्जर हुए तटबंध

Fri, 19 May 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
छोटी गंडक नदी में अवैध खनन से बने गड्ढे।संवाद
विज्ञापन
बालू माफिया के आगे प्रशासन बेबस, प्रतिदिन सैकड़ों ट्राॅली बालू निकालकर काली कमाई कर रहे खनन माफिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। तहसील क्षेत्र से होकर बहने वाली छोटी गंडक नदी में इन दिनों बालू खनन जोरों पर चल रहा है। बिना पट्टा और अनुमति के बालू माफिया नदी से अवैध खनन कर रहे हैं। इससे किसानों की खेती योग्य भूमि नदी में विलीन होती जा रही है। किसानों की शिकायत के बाद भी खनन व पुलिस विभाग अवैध खनन पर रोक नहीं लगा पा रही है।
क्षेत्र के किसान रामबचन गुप्ता, किशोर पांडेय, बेलास चौधरी, अनिल आदि ने बताया कि सफेद बालू खनन के काले कारोबार के लिए कोठीभार थाना क्षेत्र सबसे मुफीद साबित हो रहा है। नदी के बेलवा घाट सोनबरसा, चैनपुर और बलुआ हरपुर पकड़ी में नदी के दोनों तटों पर अंधाधुंध अवैध खनन हो रहा है। इससे नदी के बंधे कमजोर पड़ रहे हैं। नदी के बदलते स्वरूप से किसानों की कृषि योग्य भूमि नदी में विलीन हो रही हैं।
विज्ञापन

खनन निरीक्षक मोहम्मद असद का कहना है कि छोटी गंडक नदी से अवैध खनन की शिकायतें मिली हैं। पिछले दिनों कुछ कार्रवाई की गई हैं। इसके बावजूद अगर खनन हो रहा है तो मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस के साथ सघन अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
...
नदी के किनारे बने गड्ढे बया कर रहे अवैध खनन की कहानी
छोटी गंडक नदी में हो रहे अवैध खनन की कहानी नदी पर बने जगह-जगह गड्ढे खुद ब खुद बयां कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो पूरी रात ट्राॅलियों पर बालू की लोडिंग होती है। सुबह यह ट्रालियां ग्रामीण ग्रामीण क्षेत्रों में निकल जाती हैं।
विज्ञापन

...
अवैध खनन में नहीं हैं कोई रिस्क, सबका हिस्सा है फिक्स
किसान तूफानी, सुभाष, ब्रह्मानन्द आदि ने बताया कि प्रशासन के लाख दावों के बाद भी बालू का अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि थाना, चौकी से लेकर खनन और राजस्व विभाग तक का मामला सेट हैं। सबका हिस्सा फिक्स है। इसके बाद रात के अंधेरे में खनन का धंधा बेरोक टोक चलता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें