निचलौल। थाना क्षेत्र के टिकुलहिया और बैठवलिया गांव में आबकारी टीम ने मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद टीम बरामद शराब को जब्त कर गिरफ्तार दोनों युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया। आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव ने बताया कि टिकुलहिया गांव में अवैध तरीके से शराब बेचने की सूचना पर छापा मारकर 28 शीशी देशी शराब बरामद किया गया। वहीं मौके से आरोपी आशीष यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इसी क्रम में बैठवलिया गांव में छापा मारकर अवैध तरीके से बेची जा रही 25 शीशी देशी शराब बरामद की गई। जबकि मौके से आरोपी रजवंत मद्धेशिया उर्फ कुम्मन गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। संवाद