फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने 23 लाख रकम हजम करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने 23 लाख रकम हड़पने का लगाया आरोप
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। क्षेत्र के मुसहर बस्ती सोहगीबरवां गांव के लोगों ने अधिकारियों से शिकायत कर ग्राम प्रधान पर बगैर कार्य कराए 23 लाख रकम हड़पने का आरोप लगाया है। इन लोगों ने अधिकारियों से जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सोहगीबरवां निवासी साकिर, इंद्रजीत, चंद्रिका, पिंटू, हरिंदर, जोगिंदर, रामचन्द्र, मुनीब आदि ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को सौंपे गए शिकायती पत्र में कहा है कि ग्राम प्रधान द्वारा गांव में ह्यूमन पाइप, रिबोर, सोलर लाइट, क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण,सफाई कराने आदि के निर्माण कार्य कराने के नाम पर 23 लाख रकम की निकासी कर हड़प कर लिया गया है। इन लोगों का आरोप है कि जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा गत तीन सितंबर जिम्मेदारों से किया गया था। लेकिन जिम्मेदारों द्वारा जांच के नाम पर महज खानापूर्ति कर मामलें को दबा दिया गया। इन लोगों ने मामलें की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वही ग्राम प्रधान शांति देवी ने कहा कि ग्रामीणों का आरोप निराधार है। क्षतिग्रस्त पुलिया सहित अन्य कार्यों का अभी निर्माण कार्य कराया जाएगा। जबकि मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि ग्रामीणों से शिकायत मिली है। मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें