घुघली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघुली में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चिकित्सकों ने मनोरोगियों का इलाज किया। डॉक्टर अंबुज ने कहा कि जब अपने भीतर नकारात्मक विचार आएं तो मानसिक चिकित्सक से जरूर सलाह लें।
उन्होंने कहा की तराई क्षेत्र में अनिद्रा, देर से नींद आना, घबराहट, चिंता, छोटे-छोटे बातों में चिड़चिड़ापन तथा गुस्सा आना, लोगों में नशे की लत, आत्म साहस का अभाव, छोटे-छोटे बच्चों द्वारा ड्रग तथा नशीले पदार्थों के लेने आदि की आदत अधिकांश देखे जा रहे हैं। जब व्यक्ति के अंदर निराशात्मक व नकारात्मक सोच मन में उपजे तो तत्काल साइकोलॉजिस्ट से सलाह लें। शिविर में आए प्रशिक्षित टीम ने रोगियों से उनके विकार की जानकारी ली। अधीक्षक डाॅ. अमित विक्रम सिंह ने बताया कि शिविर में लगभग 135 मरीज पहुंचे। इस दौरान निहारिका लोधी, आयुष चिकित्सक डाॅ आरएम शर्मा, उमेश, रानी, निशा गोस्वामी मौजूद रहे।