फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सुविधा मिली तो बढ़ी डीएल धारक महिलाओं की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मिशन शक्ति 5.0 फेज के तहत परिवहन विभाग ने कामकाजी महिलाओं व छात्राओं के लिए एआरटीओ कार्यालय में मिल रही सुविधा के कारण डीएल धारकों की संख्या बढ़ रही है। कार्यालय में डीएल व वाहन पंजीकरण के लिए दो काउंटर आरक्षित किए हैं। टेस्ट ड्राइव के लिए महिलाओं को वीआईपी स्लाट भी उपलब्ध कराया जा रहा है। यह सुविधा 31 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी। जनपद में बाइक, कार ही नहीं बस मालकिन भी महिलाएं हैं लेकिन डीएल के आंकड़े तुलनात्मक रूप से बेहद कम हैं। महिलाओं के नाम पर कुल 1.96 लाख वाहन पंजीकृत हैं लेकिन डीएल धारक 5,000 से भी कम हैं। मिशन शक्ति 5.0 के जरिए इस आंकड़े में वृद्धि की जा रही है। संभागीय निरीक्षक आरडी प्रसाद वर्मा ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 के तहत परिवहन विभाग की तरफ से महिलाओं के लिए परिसर में 2 काउंटर आरक्षित किए गए हैं। आरक्षित काउंटरों पर डीएल, पंजीकरण से लेकर पता संशोधन सहित अन्य विभागीय कार्यों में मदद दी जा रही है। यह व्यवस्था पूरे एक माह प्रभावी रहेगी। साथ ही डीएल निर्माण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम भी पीजी कॉलेज व महाविद्यालयों में विभाग कर रहा है। महिला डीएल आवेदकों को टेस्ट ड्राइव के लिए वीआईपी स्लाट दिए जा रहे हैं। अब तक 60 महिला डीएल आवेदकों को वीआईपी स्लाट का लाभ दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें