खनुआ (महराजगंज)। संपतिहा गांव में चौकी प्रभारी संपतिहा विजय यादव ने समूह की महिलाओं के साथ ऋण से संबंधित लेनदेन को लेकर बैठक की। चौकी प्रभारी ने बताया कि माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के जरिए जो धन का लेनदेन किया जाता है, उसमें पारदर्शिता आवश्यक है। यदि किसी समूह का सदस्य या बाहरी व्यक्ति उन्हें किसी भी प्रकार से जबरदस्ती करता है, तो उन्हें तुरंत पुलिस से संपर्क करें। संवादा