फरेंदा। कस्बे में अतिक्रमण व खुले में मांस की बिक्री की सूचना पर मंगलवार को एसडीएम रमेश कुमार व सीओ अनुज कुमार सिंह ने स्थलीय जांच किया। जहां पर कस्बे के अंदर अतिक्रमण करने वाले दुकानदार व ठेला व्यवसायियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
एसडीएम ने बताया कि स्टेशन परिसर के अगल बगल लग रही मांस की दुकानों पर खुले में मांस न बेचने की हिदायत दी। साथ दुकानदारों को चेतावनी दिया गया कि आदेश का उलंघन हुआ तो कार्रवाई होगी। नगर पंचायत के स्टेशन रोड पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दिया गया कि शीघ्र अतिक्रमण हटा ले। सड़क के किनारे ठेला व दुकानदारों के खिलाफ 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी वसूला गया। सीओ ने बताया सड़क के किनारे बड़े वाहनों के साथ दो पहिया वाहन सड़क में खड़ा न करें। इस दौरान धीरेंद्र श्रीवास्तव, राहुल मौजूद रहे।