फरेंदा। बृजमनगंज क्षेत्र के धानी गांव में बुधवार की रात में अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। झोपडरी में बंधी तीन मवेशियों की मौत हो गई।
फरेंदा-नौगढ़ मार्ग पर स्थित धानी निवासी बुधिराम गौड़ का मकान है। उसके बगल में झोपड़ी है। उसमें दो गाय व एक बछड़ा बांधे थे। बुधवार की रात में अज्ञात कारणों से आग लग गई। रात में गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने झोपड़ी से धुआं निकलता देखकर सूचना परिजनों को दी। परिजन पहुंचे और लोगों के सहयोग से आग को बुझाया। तब तक झोपड़ी में बंधे तीनों मवेशियों की जलकर मौत हो चुकी थी। संवाद