फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुरानी रंजिश में पति-पत्नी पर हमला,दो के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली पुलिस ने बांसपार बैजौली टोला अक्टहवा में पुरानी रंजिश में मारपीट के मामले दो खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता अनीता ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही बबलू और उसकी पत्नी सोनी ने उसके पति व ननद पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, पीड़ित अनीता और उसका पति दिलीप व ननद संगीता अपने नए घर नटवा चौराहे से पुराने घर टोला अक्टहवा लौट रहे थे। जैसे ही दोनों बबलू के घर के पास पहुंचे थे, तभी बबलू और उसकी पत्नी सोनी ने रास्ता रोक लिया। दोनों ने पुरानी रंजिश के चलते गालियां दी और अचानक लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हादसे में दिलीप का हाथ टूट गया और कंधे पर गंभीर चोट आई। वहीं, संगीता का सिर फट गया। जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गई। शोर-गुल सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंच गए। सदर कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में दो के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें