फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पति पर दूसरी शादी करने का आरोप, केस दर्ज

Thu, 22 Jun 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर पति व सास-ससुर समेत सात लोगों पर केस दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि उसके नौ वर्ष का बेटा है। कुछ दिनों से वह मायके में रहती है। 12 जून को उसके ससुराल वालों ने चुपके से पति की दूसरी शादी करा दी।
विज्ञापन

महिला ने कहा है कि पति के दूसरी शादी करने की जानकारी होने पर वह बेटे के साथ ससुराल गई तो उसकी पिटाई की गई। इस बात की सूचना तत्काल डायल 112 को दी गई। उसने आरोप लगाया कि ससुराल के लोग जान से माने की धमकी देकर फरार हो गए। श्यामदेउरवां थाने में तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसपी से शिकायत करने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पति, सासश्स-सुर, जेठ, जेठानी, ननद व दूसरी पत्नी पर केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें