फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अध्यक्ष तो बन गए, बिना बहुमत कैसे चलाएंगे शहर की सरकार

Mon, 15 May 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
नगर पालिका महाराजगंज।संवाद
विज्ञापन
छह निकायों में नहीं मिला है बहुमत, भविष्य में सहमति बनाने पर आएगी समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले की दस निकायों में अध्यक्ष निर्वाचित हो चुके हैं। बृजमनगंज में भाजपा की बहुमत वाली तथा चौक, नौतनवां व घुघली में निर्दल के बहुमत वाली बोर्ड बननी तय है। शेष छह निकायों में अध्यक्ष तो बन गए हैं, लेकिन जीतने वाले सदस्य पद के अधिकतर प्रत्याशी या तो दूसरे दल के हैं अथवा निर्दलीय। ऐसे में उनके साथ शहर की सरकार चालान किसी भी अध्यक्ष के लिए चुनौतीपूर्ण होगा।
महराजगंज नगर पालिकाट व निचलौल नगर पंचायत सीट पर समाजवादी पार्टी ने कब्जा जमाया है। नगर पंचायत फरेंदा, पनियरा व बृजमनगंज में भाजपा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। सोनौली में कांग्रेस, परतावल से बसपा एवं नगर पालिका नौतनवां, नगर पंचायत चौक व घुघली में निर्दलीय ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। नौतनवां, चौक व घुघली में निर्दलीय अध्यक्षों व बृजमनगंज में भाजपा अध्यक्ष के पास बहुमत है। शेष सीटों पर बहुमत की स्थिति नहीं है। ऐसे में यहां शहर की सरकार चलाने व बैठकों को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

...
नगर पालिका परिषद महराजगंज सीट
इस सीट पर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पुष्पलता मंगल ने चुनाव जीता है। 25 सदस्य वाले इस पालिका में 17 निर्दलीय, दो सपा, एक एआईएमआईएम व पांच भाजपा के सदस्य चुनाव जीते हैं। दो सदस्यों के सहारे शहर की सरकार चलानी आसान नहीं है। अध्यक्ष बनीं पुष्पलता ने कहा कि नगर के विकास को देखते हुए सभी सदस्यों से सामंजस्य स्थापित कर अच्छे ढंग से बोर्ड को चलाने की कोशिश करेंगी।
..
नगर पंचायत आनंदनगर
नगर पंचायत आनंदनगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी के रूप में विजयलक्ष्मी ने चुनाव जीता है। 18 सदस्य वाले इस नगर पंचायत में सदस्य पद पर भाजपा के पांच उम्मीदवार जीते हैं। जबकि 13 निर्दलीय ने अपना कब्जा जमाया है। पांच सदस्यों के सहारे बोर्ड को चलाना संभव नहीं होगा। अध्यक्ष ने कहा कि विकास के मुद्दे पर सभी से सहमति बनाते हुए बोर्ड को अच्छे ढंग से चलाने का कार्य होगा।
...
नगर पंचायत निचलौल
नगर पंचायत निचलौल सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में शिवनाथ ने चुनाव जीता है। 13 सदस्य वाले इस नगर पंचायत में सदस्य पद पर सपा के तीन सदस्य जीते हैं। भाजपा के पांच, निर्दलीय चार व बसपा का एक सदस्य निर्वाचित हुआ है। तीन सदस्यों के सहारे बोर्ड को चलाना संभव नहीं होगा। अध्यक्ष ने कहा कि विकास के मुद्दे पर सभी को साथ लेकर चला जाएगा व नगर को आदर्श बनाने का कार्य होगा।
...
नगर पंचायत सोनौली
नगर पंचायत सोनौली सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में मोहम्मद हबीब ने चुनाव जीता है। 14 सदस्य वाले इस नगर पंचायत में सदस्य पद पर कांग्रेस के दो उम्मीदवार जीते हैं। जबकि आठ पर निर्दलीय, तीन पर भाजपा व एक पर सपा ने कब्जा जमाया है। दो सदस्यों के सहारे बोर्ड को चलाना संभव नहीं होगा। अध्यक्ष ने कहा कि सभी सदस्यों को साथ लेकर चला जाएगा। विकास के मुद्दे पर सहमति बनाते हुए कार्य होगा।
...
नगर पंचायत पनियरा
नगर पंचायत पनियरा सीट पर भाजपा प्रत्याशी के रूप में उमेशचंद जायसवाल ने चुनाव जीता है। 14 सदस्य वाले इस नगर पंचायत में सदस्य पद पर भाजपा के पांच उम्मीदवार जीते हैं। जबकि सात निर्दलीय व सपा के दो सदस्यों ने भी अपना कब्जा जमाया है। पांच सदस्यों के सहारे बोर्ड को चलाना आसान नहीं है। अध्यक्ष ने कहा कि पहली बार नगर बने पनियरा के विकास के मुद्दे पर अन्य सदस्यों से भी बेहतर सामंजस्य बनाते हुए कार्य होगा।
...
नगर पंचायत परतावल
नगर पंचायत परतावल सीट पर बसपा प्रत्याशी के रूप में प्रियंका ने चुनाव जीता है। 15 सदस्य वाले इस नगर पंचायत में सदस्य पद पर बसपा का एक उम्मीदवार जीता है। जबकि 12 निर्दलीय व भाजपा के दो सदस्यों ने कब्जा जमाया है। एक सदस्य के सहारे बोर्ड को चलाना संभव नहीं होगा। अध्यक्ष ने कहा कि दस सदस्य अभी से उनके साथ हैं। ऐसे मेें विकास के मुद्दे पर सभी से सहमति बनी हुई है।
..-
तीन से 10 करोड़ आता है वार्षिक बजट
निकायों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक नगर पालिका परिषद महराजगंज व नौतनवां का दायरा बड़ा होने की वजह से वार्षिक बजट पांच से दस करोड़ रुपये के बीच में है। नगर पंचायतों में भी तीन से पांच करोड़ रुपये का वार्षिक बजट प्राप्त होता है। यह धनराशि सिर्फ विकास कार्यों के लिए मिलता है।
...
कोट
पिछली बोर्ड को पांच वर्ष तक सभी के सहयोग से बेहतर ढंग से चलाने का कार्य किया गया है। पांच साल सभी के साथ काम करने का अनुभव बेहद शानदार रहा। विकास कार्य कराने के साथ ही नियमित रूप से बोर्ड की बैठक सफलता पूर्वक कराई गई।
कृष्णगोपाल जायसवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष
...
बहुमत का बोर्ड न हो तो यह आती है समस्या
- विकास के मुद्दे पर एकरूपता नहीं बन पाती।
- अन्य दलों के अधिक सदस्य के होने से विकास कार्य में अवरोध उत्पन्न होता है।
- सफलता पूर्वक बोर्ड की बैठक नहीं हो पाती ।

क्या कहते हैं सदस्य
शास्त्री नगर से निर्वाचित नगर पंचायत सदस्य सिद्धार्थ नाथ शुक्ला ने कहा कि पिछली बोर्ड का अनुभव अच्छा था। विकास परक मुद्दों पर बोर्ड के साथ कदम से कदम मिलाकर चला गया। नए बोर्ड में भी विकास के मुद्दे पर सहयोगात्मक रुख अपनाया जाएगा। सुभाष नगर से निर्वाचित सदस्य अमितेश गुप्ता ने कहा कि वार्ड व नगर के विकास के लिए पहले भी बोर्ड के साथ मिलकर प्रयास किया गया। इस बोर्ड मेें भी विकास को प्राथमिकता देते हुए कार्य होगा।
विज्ञापन

...
कोट
नगर के विकास के लिए पूरी बोर्ड को मिल जुलकर कार्य करना चाहिए। पार्टी, जाति व संप्रदाय की भावना से ऊपर उठकर कार्य होगा, तभी नगर का संपूर्ण विकास हो सकेगा।
राहुल सिंह, प्रभारी राजनीति शास्त्र विभाग, जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें