सोनौली। लुंबिनी में स्थापित मठ और बिहार में अवैध होटल व्यवसाय को बंद करने की मांग को लेकर होटल व्यवसायियों ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। व्यवसायी रोजाना लुंबिनी विकास निधि कार्यालय के सामने दो घंटे तक धरना और नारेबाजी रैली निकाल रहे हैं। व्यवसायी का कहना है कि भोजन दें, धर्म के नाम पर व्यापार न करें, स्थानीय निवासियों की प्राथमिकता सुनिश्चित करें, शांति की भूमि को शांतिपूर्ण रहने दें...जैसे नारे लिखे पर्चे लेकर धरने पर बैठे हैं। नेपाली कांग्रेस के महासचिव गगन कुमार थापा ने कहा है कि वह लुंबिनी में हो रही अवैध गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए संबंधित मंत्रालयों से पहल करेंगे। सिद्धार्थ उद्योग कॉमर्स एसोसिएशन रूपनदेही, स्थानीय निवासियों और अन्य संगठनों ने आंदोलन का समर्थन किया है। लुंबिनी क्षेत्र में स्टार होटलों सहित 82 छोटे-बड़े होटल संचालित हैं। पर्यटन गतिविधियों सहित अन्य कार्यक्रम भी संचालित हैं। संवाद