फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय रोका, एक को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। बाल विकास परियोजना अधिकारी घुघली ने शुक्रवार को क्षेत्र के रामपुर बल्डिहा और बसंतपुर का निरीक्षण किया। जहां उन्हें रामपुर बल्डिहा में दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बिना सूचना अनुपस्थित मिली। इनका मानदेय बाधित करने का निर्देश दिया और एक आंगनबाड़ी उपस्थित मिली, लेकिन केंद्र पर बच्चे नहीं मिले तो उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया। बसंतपुर आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम पर पहुंचे जहां उन्हें कार्यकर्ता अनिता श्रीवास्तव अपने केंद्र पर बच्चों के साथ उन्हें पढ़ाते हुए मिली। सहायिका फुला देवी नवंबर 2021 से अनुपस्थित पाई गई। सीडीपीओ राधाकृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का वेतन रोका गया है। वहीं एक कार्यकर्ता को नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें