फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अचानक तबीयत बिगड़ने पर होमगार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय उपनगर के कोल्हुई बाजार निवासी एक होमगार्ड की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कोल्हुई निवासी होमगार्ड राजिन्दर सहानी (26) जो वर्तमान में कोल्हुई थाने पर तैनात था। उसकी दो दिन पूर्व अचानक तबीयत बिगड़ी और आनन-फानन में परिजन केएमसी महराजगंज ले गए जहां पर इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की बात की गई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि तबीयत खराब होने से इलाज के दौरान होमगार्ड की मौत हो गई। परिजनों की सहमति से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें