निचलौल। ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में शनिवार को ब्लॉक स्तर पर स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक में हिमांशी गुप्ता और उच्च प्राथमिक में अंकित कन्नौजिया ने प्रथम स्थान हासिल किया।खंड शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार मिश्रा ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों में भाषाई कौशल और व्याकरण संबंधी जानकारी के लिए विद्यालय, ब्लॉक और जिले स्तर पर स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर प्रतिभाग करने वाले चिह्नित बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक संवर्ग में प्राथमिक विद्यालय सिरौली की छात्रा हिमांशी गुप्ता ने प्रथम और उच्च प्राथमिक संवर्ग में कंपोजिट विद्यालय बदौली के छात्र अंकित कन्नौजिया ने प्रथम स्थान हासिल किया।