निचलौल। नगर पंचायत की ओर से कम रकम में कराई गई टैक्सी स्टैंड की नीलामी पर हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को रोक लगा दी है। मामले में शहर निवासी सीताराम सिंह सहित अन्य लोग डीएम से मुलाकात कर कोर्ट के आदेश का पालन कराने के लिए गुहार लगाई है।
शहर निवासी सीताराम सिंह ने हाईकोर्ट में वाद दाखिल कर कहा कि बीते 27 फरवरी को नगर पंचायत निचलौल सभागार में टैक्सी स्टैंड की नीलामी बोली गई थी। इसमें वह भी शामिल हुए थे। इस दौरान वह टैक्सी स्टैंड के लिए 48 लाख रुपये की बोली लगाई थी। लेकिन नगर पंचायत के जिम्मेदारों ने महज 33 लाख 50 हजार रुपये में ही टैक्सी स्टैंड की नीलामी कर दी। संवाद