फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, पगडंडियों पर गश्त

Mon, 15 Jan 2024 08:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और गणतंत्र दिवस को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। कस्टम, पुलिस और एसएसबी के जवानों ने संयुक्त रूप से सोनौली बॉर्डर सहित सीमावर्ती गांव में नाकेबंदी कर आने-जाने वालों की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम एसएसबी 22वीं वाहिनी डिप्टी कमांडेंट महावीर भामु, असिस्टेंट कमांडेंट दलसानिया हरसूखलाल रूपाभाई, इंस्पेक्टर जयंता घोष, सोनौली एसओ अभिषेक सिंह, इंस्पेक्टर कस्टम जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी जवानों ने गश्त किया। श्यामकाट, एसएसबी रोड, बस स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों पर संयुक्त रूप से जांच की गई।
भारत-नेपाल के सोनौली सीमा पर जवानों के साथ सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से जवान नजर रख रहे हैं। कस्बे के अंदर और सीमावर्ती गांव में लगाए गए कैमरों की पुलिस मॉनिटरिंग कर रही है। सीमा पर जांच और आईडी चेक करने के बाद ही प्रवेश मिल रहा है। आईडी नहीं होने पर प्रवेश की अनुमति नहीं मिल रही है। डिप्टी कमांडेंट ने बताया कि जनवरी में हाई अलर्ट है। पेट्रोलिंग के साथ संयुक्त गश्त, जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें