फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, होटल पगडंडियों पर कड़ी नजर

Fri, 19 Jan 2024 03:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/सोनौली। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह और गणतंत्र दिवस को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। एसएसबी व पुलिस के जवानों ने चौकसी बढ़ा दी है। भीड़ वाली जगहों पर भी सुरक्षा सख्त कर दी गई है। सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां कड़ी निगरानी कर रही हैं। आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। खुफिया इनपुट के बाद एसएसबी व पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चला रखा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सीमावर्ती सभी थानों, एसएसबी बीओपी व चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र के सभी होटलों की जांच की जा रही है। रुकने वाले यात्रियों के नाम पते नोट किए जा रहे हैं। सभी सीमावर्ती चेकपोस्ट व भीड़ वाले इलाकों की चेकिंग की जा रही है। भारत-नेपाल सीमा पर आतंकी संगठनों से जुड़े सदस्यों की गिरफ्तारी सीमा पर हो चुकी है। ऐसे में नेपाल सीमा की संवेदनशीलता और बढ़ जाती है। भारत से नेपाल जाने और वहां से आने वाले यात्रियों की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। पगडंडियों पर एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम पेट्रोलिंग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें